Home Bihar बिहार चुनाव : आइए जानते है EVM मशीन कहां बनती है और...

बिहार चुनाव : आइए जानते है EVM मशीन कहां बनती है और इसकी सुरक्षा कैसे की जाती है?

आज के समय में भी देश में किसी चुनाव से पहले EVM की चर्चा तेज हो जाती है | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर (गुरुवार) को है, इस चरण में 121 सीटों पर मतदान होना है| दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा| इसके तुरंत बाद 14 नवंबर को हीं परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे|

EVM मशीन कहां बनती है?

1. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी द्वारा बेंगलुरू में EVM बनाई जाती है|

2. इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा हैदराबाद में EVM बनाई जाती है|

ये दोनों कंपनियां भारत सरकार के अंतर्गत इलेक्शन कमीशन के निगरानी में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) बनाती हैं| इसके अलावा EVM उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में भी बनाई जाती है|

EVM मशीन का उपयोग सबसे पहले कब हुआ?

इस मशीन का प्रयोग सबसे पहले 1982 के चुनाव में हुआ था| तब इस मशीन में 8 प्रत्याशियों के नाम की ही सुविधा दी गई थी| बाद में 1989 में इसे 16 प्रत्याशियों के नाम से डिजाइन कर दिया गया|आजकल चुनाव होने से पहले ही राजनीतिक दलों में EVM के छेड़छाड़ को लेकर ज्यादातर विवाद देखने को मिल जाते हैं|

EVM की सुरक्षा वोटिंग के बाद कैसे होती है?

वोटिंग खत्म होने के बाद EVM को जल्द हीं सील कर दिया जाता है | इसे सील करते समय उम्मीदवारों के प्रतिनिधि और चुनाव अधिकारी दोनों मौजूद होते हैं| सभी मशीनों को सील और टैग लगाकर, साइन करके ट्रांसपैरेंट बॉक्स में डालकर स्ट्रॉन्ग रूम में भेज दिया जाता है| ई वी एम को स्ट्रॉंग रूम ले जाने वाले वाहन मे जीपीएस ट्रैकर लगे होते हैं, सफर के दौरान CCTV कैमरे की निगरानी के साथ पुलिस तथा केन्द्रीय बाल भी तैनात रहते हैं| मशीनों को लोड करने से पहले और अनलोडिंग के बाद भी वीडियो रिकॉर्ड किया जाता है| इसलिए इसमे छेड़-छाड़ की गुंजाइस भी न के बराबर ही रहती है|

EVM की सुरक्षा स्ट्रॉन्ग रूम में कैसे होती है?

स्ट्रॉन्ग रूम में EVM की सुरक्षा तीन श्रेणी में होती है : पहले श्रेणी में स्थानीय पुलिस बल द्वारा, दूसरे में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल द्वारा तथा तीसरे में उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों द्वारा| स्ट्रॉन्ग रूम में केवल अधिकृत अधिकारियों को ही जाने की अनुमति दी जाती है|

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version