Home Entertainment कैंसर से हार गये बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना, 70 साल की उम्र...

कैंसर से हार गये बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना, 70 साल की उम्र में निधन

​संतोष कुमार गुप्ता

मुंबई। सदाबहार सिने अभिनेता विनोद खन्ना जिंदगी की जंग हार गये है। देश ही नही दुनिया के फिल्मी जगत के लिए यह मर्माहत कर देने वाली खबर है। अभी बेहद दुखद खबर मिली है कि बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। एक्टर विनोद खन्ना ब्लैडर कैंसर से जूझ रहे थे।

विनोद पिछले दिनों हॉस्पिटल में एडमिट थे।  अभिनेता को 31 मार्च को एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था बताया गया था कि वह डि-हाइड्रैशन से जूझ रहे हैं। क्रांती, खून का कर्ज, इंसाफ जैसी फिल्मों में काम किया है।

बता दें कि उनकी नई फिल्‍म ‘एक थी रानी ऐसी भी’ आने वाली है। इस नई फिल्‍म में उन्‍होंने ग्‍वालियर के राजा की भूमिका निभाई है। उनके साथ इस फिल्‍म में हेमा मालिनी भी हैं जिन्‍होंने इस फिल्‍म में ग्‍वालियर की रानी विजया राजे सिंधिया का किरदार निभाया है।  विनोद खन्‍ना फिल्‍मों के साथ राजनीति में भी सक्रिय थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version