Home KKN Special लाल किले के प्रचीर से दुनिया ने देखी भारत की धमक

लाल किले के प्रचीर से दुनिया ने देखी भारत की धमक

दुनिया ने आज एक बार फिर से भारत के मजबूत हौसले और बुलन्द इरादो का दीदीर किया। मौका था भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का और इसका गबाह बना ऐतिहासिक लाल किले का प्राचीर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। अपने 82 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने विकास के कई योजनाओं का भी ऐलान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर हम साल 2013 की रफ्तार से चलते तो कई काम पूरा करने में दशकों लग जाते, लेकिन चार साल में बहुत कुछ बदला और देश आज बदलाव महसूस कर रहा है। मोदी ने कहा आकाश वही है पृथ्वी वही है, लोग, दफ्तर सब कुछ पहले जैसा है लेकिन अब देश बदल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की अपेक्षाएं और आवश्यकताएं बहुत हैं, उसे पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को निरंतर प्रयास करना है।
गरीबो का होगा मुफ्त इलाज
पीएम मोदी ने कहा कि आगामी 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य अभियान शुरू जो जायेगा। इससे गरीबों को अच्छा और सस्‍ता इलाज मिलेगा। इस योजना से करीब 50 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा और इसके तहत पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा भी मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमें ठहराव मंजूर नहीं, यह देश अब रुकने वाला नहीं है और नाही इसे कोई, झुका सकता है। जम्मू कश्मीर के लिए लाल किले से पीएम ने कहा कि आने वाले कुछ महीने में जम्मू कश्मीर के लोगों को अपना मत जताने का अधिकार मिलेगा, निकाय चुनावों की शुरूआत होगी। कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए अटल बिहारी वाजपेयी का आह्वान था- इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत। मैंने भी कहा है, जम्मू-कश्मीर की हर समस्या का समाधान गले लगाकर ही किया जा सकता है। हमारी सरकार जम्मू-कश्मीर के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
महिलाओं को मिला तोहफा
पीएम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिलाओं को तोहफा देते हुए कहा कि अब सेना में महिला अधिकारियों को भी स्थाई कमीशन दी जायेगी। कहा कि त्रिपुरा-मेघालय और अरुणाचल के कई भागों में आतंक का खात्मा हुआ और ऐतिहासिक रुप से शांति की स्थापनी हुई है। 126 लेफ्ट कट्टरपंथियों को 90 जिले तक सीमित कर दिया है। हम पूरे देश में शांति के लिए काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों और कालाधन रखने वालों को कभी भी माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश में सत्ता के दलालों की नहीं, बल्कि गरीबों की आवाज सुनी जाती है।
तीन तलाक पर बोले मोदी
मोदी ने कहा कि तीन तलाक के कारण मुस्लिम महिलाओं के साथ गंभीर अन्याय होता है। इस कुप्रथा को खत्म करने के लिये हम प्रयासरत हैं। लेकिन, कुछ लोग इसे खत्म नहीं करने देना चाहते। मैं मुस्लिम बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि हम उन्हें न्याय दिलाने के लिये पूरा प्रयास करेंगे। मोदी ने कहा कि राक्षसी प्रवृत्ति पर प्रहार करने की आवश्यकता है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिये किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
ईमानदार प्रयास की जरुरत
मोदी ने कहा कि देश आज ईमानदारी का उत्सव मना रहा है। कहा कि कल्याणकारी योजनाओं से किसी को पुण्य मिलता है, तो वह सरकार को नहीं, बल्कि उन ईमानदार करदाताओं को मिलता है, जिनके पैसे से गरीब परिवारों को सस्ता भोजन मिलता है। कहा कि हमने भाई-भतीजा वाद को खत्म किया, यह तकनीकी के माध्यम से व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के कारण संभव हुआ। कहा कि छह करोड़ फर्जी लोगों के नाम पर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया जा रहा था, इसे रोका गया। इससे देश को 90 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है।
गरीबी रेखा के उपर आये लोग
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो साल में भारत के पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये है। सरकार के प्रयासों से पिछले चार साल में ऐथनाल का उत्पादन तीन गुना हो गया है। मछली उत्पादन में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है। शहद का निर्यात भी दोगुना हुआ है और खादी की बिक्री दोगुनी तक बढ़ गई है। कहा कि हम मक्खन पर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने वाले हैं।
किसानो के लिए
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा इरादा 2022 तक कृषि क्षेत्र में बीज से लेकर बाजार तक को आधुनक करना है। मूल्य वर्द्धन करने की योजना है ताकि किसान विश्व के बाजार में ताकत के साथ खड़ा हो सके। साल 2022 से पहले ही, भारतीय वैज्ञानिकों ने मानवसहित गगनयान लेकर अंतरिक्ष में तिरंगे के साथ जाने का संकल्प लिया है। यदि संभव हुआ तो भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जायेगा।
स्वरोजगार को बढ़ावा देने का लक्ष्य
कहा कि मुद्रा योजना के तहत 13 करोड़ लोगों और उद्यमियों को कर्ज दिये गयें हैं। इसमें से चार करोड़ नौजवनों ने पहली बार कर्ज लिया और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के काम में लगें हैं। कहा कि एक समय था जब पूर्वोत्तर को लगता था कि दिल्ली बहुत दूर है। लेकिन, हमने दिल्ली को पूर्वोत्तर के दरवाजे पर लाकर खड़़ा कर दिया है। पूर्वोत्तर में आज हाईवेज से लेकर ईवेज तक की चर्चा हो रही है।
अर्थ व्यवस्था में सुधार
वर्ष 2014 से पहले दुनिया की संस्थाएं और अर्थशास्त्री कहतें थे कि कि हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था में बहुत जोखिम है। वही लोग आज हमारे आर्थिक सुधारों की तारीफ कर रहे हैं। दुनिया भर के अर्थशास्त्री अब मानने लगे हैं कि भारत अगले तीन दशक तक वैश्विक अर्थव्यवस्था को गति देता रहेगा। बदलाव का ही नतीजा है कि दुनिया के नेतृत्वकर्ता भारत के लिये कह रहे हैं कि सोया हुआ हाथी अब जाग चुका है। आने वाले तीन दशक तक भारत विश्व को गति देता रहेगा।
जीएसटी पर बढ़ा भरोसा
मोदी ने जीएसटी पर बोलते हुए कहा कि शुरू में कठिनाइयों के बावजूद देश ने जीएसटी को अपनाया और अब व्यपारियों का इस पर भरोसा बढ़ा है। कहा कि हम कड़े फैसले लेने की सामर्थ्य रखते हैं क्योंकि हमारे लिये देश हित सर्वोपरि है। कहा कि दलहित हमारे लिये मायने नहीं रखता है। कहा कि दुनिया में भारत की न केवल अपनी साख बढ़ी है। बल्कि, दुनिया ने भारत के धमक को भी महसूस किया है।
विकास के पथ पर
विकास पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि आज देश में ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री हो रही है। देश में अनाज का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। आज देश दो गुनी रफ्तार से हाइवे बना रहा है। गांव में 4 गुना तेजी से घर बन रहे हैं। देश में आजादी के बाद अब सबसे ज्यादा हवाई जहाज भी खरीदे जा रहे हैं। कहा कि संसद का मानसून सत्र पूरी तरह से सामाजिक न्याय को समर्पित था। दलित, शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग के हितों पर संवेदनशीलता का परिचय दिया गया है और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने संबंधी विधेयक पारित हुआ है। कहा कि भारत ने विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था में अपना नाम दर्ज करवा दिया है। ऐसे सकारात्मक माहौल के बीच हम आजादी की सालगिरह का पर्व मना रहे हैं और यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।
तोपो की सलामी
इससे पहले पीएम मोदी के लाल किला पहुंचते ही रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने उनका स्वागत किया। इसके तुरंत बाद पीएम मोदी को 21 तोपो की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले उन्होंने सुबह देशवासियों को ट्वीट करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी थी। पीएम मोदी सबसे पहले राजघाट पर जाकर बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद लाल किला पहुंचे थे।

KKN Live के पेज को फॉलो कर लें और शेयर, लाइक व कमेंट भी जरुर करें।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version