सेना
जम्मू कश्मीर। कश्मीर के बडगाम जिले के पाखेरपोरा व सोपोर में आज सुबह सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जबानो ने पांच आतंकियो को मार गिराया है। इसी के साथ इस वर्ष हुए एनकाउंटर सेना ने अब तक 200 आतंकियों को मार गिराया है।
आज तड़के पुलिस को सूचना मिली कि पाखेरपोरा इलाके में आतंकवादियों का जमावड़ा लगा है। सुरक्षा बलों ने घेराव किया और तलाशी अभियान चलाया। बडगाम में सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया है। वहीं सोपेार में भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अब तक कुल पांच आतंकी सेना ने मार गिराए हैं।
इससे पहले आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जवाबी कावार्ई के बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई। बडगाम में बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सुरक्षाबलों की सर्च एंड पेट्रोल पार्टी पर हमला बोला था। एक आधिकारिक प्रवक्ता की ओर से जानकारी दी गई है कि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच बडगाम के फुत्लीपोरा और पाखरपोरा में फायरिंग हुई है। पुलिस अधिकारी की कहना है कि इस इलाके में आतंकी अभी मौजूद हैं। सेना के 22 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सागीपोरा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था। सेना को यहां पर कुछ आतंकियों के दाखिल होने के इनपुट मिले थे। इसके बाद एक ज्वॉइन्ट टीम ने कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया।
वर्ष 1947… भारत की आज़ादी का साल, लेकिन इसी साल इंसानियत का सबसे बड़ा कत्लेआम… Read More
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने लाखों ग्राहकों को बड़ा… Read More
आजकल Low BP यानी लो ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब… Read More
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Diploma in Elementary Education (DElEd) Joint Entrance Examination 2025… Read More
NEET PG 2025 का रिज़ल्ट जारी हो गया है और इस बार पहला स्थान हासिल… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह उनके आवास पर हुई जनसुनवाई के दौरान… Read More