Home Health रिश्वत के बदले विधवा को बनाया हवस का शिकार

रिश्वत के बदले विधवा को बनाया हवस का शिकार

सचिव सहित एक दर्जन लोगों को हुआ एड्स

पूजा श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से चौका देने वाली खबर आई है। हुआ ये कि एक विधवा राशन कार्ड बनबाने ग्राम प्रधान के कार्यालय में गयी। वहां काम के बदले महिला से रिश्वत की मांग की। महिला के पास रिश्वत देने के लिए पैसे नही थे। महिला की गुहार पर कर्मचारियों ने काम के बदले शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रख दी और मजबूर महिला की इजाजत मिलते ही ग्राम प्रधान के सचिव सहित कुल 13 लोगो ने उसको अपने हवस का शिकार बना डाला।

मामला तब चर्चा में आया, जब ग्राम प्रधान के सचिव सहित सभी 13 लोग एड्स की चपेट में आ गये। एक साथ 13 लोगों के एड्स रोगी होने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
दरअसल गोरखपुर के भटहट ब्लॉक की 28 वर्षीय महिला की छह साल पहले शादी हुई थी। शादी के तीन साल बाद ही पति की बीमारी के कारण मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजर-बसर करने के लिए गरीब महिला ने राशन कार्ड बनाने के खातिर रोजगार सेवक से मिली तो उसने ग्राम प्रधान से मिलवाया। बेबस और अकेली महिला को देख कर सचिव ने बुरी नजर गड़ा दी। फिर सेक्रेटरी सहित कुल 13 लोगों ने राशऩ कार्ड और विधवा पेंशन दिलाने का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण किए।
मामले का खुलाशा तब हुआ, जब वह महिला बीमार हुई तो चिकित्सक की सलाह पर जब महिला के खून की जांच में उसके एचआईवी संक्रमित होने का पता चला। यह पता चलते ही महिला का शारीरिक शोषण करने वालों में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों की सलाह पर रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान सहित 13 लोगों ने मेडिकल कॉलेज के एआरटी सेंटर पर जांच कराई तो पता चला कि सभी एचआईवी पॉजिटिव हैं।
इस बीच एआरटी सेंटर के कर्मियों के द्वारा की काउंसिलिंग के दौरान खुद पीड़िता ने ही पूरे मामले का खुलाशा करके सभी को स्तब्ध कर दिया है। महिला ने पूरी कहानी सुनाई कि किस तरह राशन कार्ड और विधवा पेंशन का झांसा देकर 13 लोगों ने उसकी अस्मत लूटी। महिला के पति की शादी के तीन साल बाद ही बीमारी से मौत हो गई थी। पति मुंबई में किसी फैक्ट्री में काम करता था। माना जा रहा है कि पति से ही महिला को एचआईवी संक्रमण हुआ।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version