सोनिया गांधी की तस्वीर
KKN न्यूज़ डेस्क। जहां भारत मे कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
पत्र में सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि, केंद्र को छ: महीनों के लिए सभी ईएमआई को टालने पर विचार करना चाहिए, इस अवधि के लिए बैंकों द्वारा लिया जाने वाला ब्याज भी माफ करना चाहिए। उन्होंने आपूर्ति श्रृंखला को आसान बनाने तथा डॉक्टरों की रक्षा करने के लिए कदम उठाने की मांग की।
प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर सोनिया गांधी ने यह भी कहा, कि उनकी पार्टी कोरोना वायरस के इस संकट से निपटने के लिए पूरी तरह से सरकार के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा, कोरोना वायरस की इस महामारी ने लाखों लोगों का जीवन खतरे में डाल दिया है तथा पूरे देश में खासकर समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लोगों की आजीविका एवं रोजमर्रा के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। कोरोना महामारी को रोकने व हराने के संघर्ष में पूरा देश एकजुट होकर एक साथ खड़ा है।
सोनिया ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया की, इस विकत परिस्थिति में किसानों के ऋण और बकाया राशि की वसूली को छः महीनों के लिए रोक दिया जाना चाहिए एवं उदार हृदय से किसानों की कर्जमुक्ति के बारे में निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने छोटे एवं मध्यम व्यवसायियों की परेशानियों का उल्लेख करते हुए कहा, केंद्र सरकार को हर क्षेत्र के लिए विशेष राहत पैकेजों की घोषणा करनी चाहिए तथा उन्हें आवश्यक टैक्स ब्रेक, ब्याज माफी एवं देनदारियों पर छूट अनिवार्य होना चाहिए।
ये भी पढ़ें
This post was published on मार्च 26, 2020 13:55
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More