Home Health प्याज खाने से मेंटेन होता है इंसुलिन

प्याज खाने से मेंटेन होता है इंसुलिन

प्याज में एंटी-ऑक्सीडेंट डीएनए को नुकसान पहुंचने से रोकते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा सल्फर धमनियों से जुड़ी समस्याओं से बचाव में सहायक साबित होता है।
सर्दी-जुकाम में राहत के लिए कच्चा प्याज या हरा प्याज का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद माना गया है। ये श्वसन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। हाल में हुए एक अध्ययन के अनुसार हरे प्याज में मिलने वाला सल्फर ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है।
इतना ही नही बल्कि, इंसुलिन के स्तर को संतुलित बनाए रखने में भी प्याज की महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नही किया जा सकता है। प्याज में विटामिन सी और के पर्याप्त मात्रा में पाया जाता हैं। यह हड्ड‍ियों की क्रियाशीलता को बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद होता हैं।

इसके सेवन से विभिन्न प्रकार के कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है। प्याज में पाया जाने वाला सल्फर फंगस और दूसरे संक्रमण को होने से रोकता है। रक्त का थक्का जमाने से रोकने के लिए भी आवश्यक विटामिन प्याज में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कुल मिला कर प्याज का सेवन सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version