कोरोना
KKN न्यूज ब्यूरो। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने खतरे की घंटी बजा दी है। यहां अभी तक कोरोना पॉजिटिव 52 लोगो की पहचान होने के बाद सरकार सकते में है। नतीजा, राज्य सरकार ने कोरोना को लेकर चार शहरो में लगभग लॉक डाउन करने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकाने, दूध, सब्जी, राशन और दवा आदि की दुकाने खुली रहेगी। फिलहाल, जिन शहरो को लॉक डाउन किया जा रहा है, उनमें मुंबई, पुणे पिंपरी चिंचवाड़ और नागपुर शामिल है। भारत का यह पहला राज्य है, जहां लॉक डाउन की स्थिति बन गयी है। इधर, दिल्ली की सरकार ने सभी मॉल को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। इंडिया गेट पहले से बंद है।
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वह दस रोज पहले लंदन से आई थीं और लखनउ के होटल ताज में आयोजित एक समारोह में शामिल हो गई। बताया जा रहा है कि इसके अतिरिक्त तीन और पार्टी में कनिका शामिल हुई थीं। उस समारोह में कई जानी मानी हस्तियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। इसमें 300 से अधिक लोगो के शामिल होने की बात सामने आ रही है। इधर, लखनउ में स्थिति बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। सरकार अब उन सभी लोगो की तलाश में जुट गई है। बड़ा सवाल ये कि कनिका कपूर और कितने लोगो से मिली और वह सभी लोग अभी कहां है? यानी, एक सेलिब्रेटी की लापरवाही कितनो पर भारी पड़ गई। व्यवस्था पर बेवजह दबाव बढ़ गया और अनजाने में कई लोग खतरे की जद में आ गए है। फिलहाल, कनिका के पूरे परिवार को कोरंटाइन कर दिया गया है।
This post was published on मार्च 20, 2020 14:58
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More