Home Health कैंसर के इलाज में बिक गई जमीन, दांव पर बच्चों का भविष्य

कैंसर के इलाज में बिक गई जमीन, दांव पर बच्चों का भविष्य

मीनापुर की गोरीगामा पंचायत में कैंसर के कहर से दहशत में ग्रामीण

कौशलेन्द्र झा
मीनापुर के गोरीगामा में कैंसर से बचने के लिए किसी ने अपनी जमीन बेच दी तो किसी का परिवार कर्ज में डूब गया। अब गोरीगामा व टेंगराहां के ग्रामीणों को बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। न जाने कब कौन इस बीमारी की चपेट में आ जाए।
पिछले एक दशक में 31 लोगों की कैंसर से मौत होने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। पंचायत की उपमुखिया उमाशंकर सिंह सहित पीड़ित परिवार के अंशुमान व शिक्षक विवेक कुमार सहित कई अन्य लोगो का कहना है कि पिछले दो वर्षों से यहां मरने वालों में अधिकांश लोग कैंसर से पीड़ित थे। जो गरीबी के कारण इलाज नहीं करा सके। टेंगाराहां गांव के लोगो ने बताया कि अबतक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई नहीं आया है। पंचायत की मुखिया अनामिका ने बताया कि बीडीओ व मीनापुर अस्पताल के प्रभारी सहित कई अधिकारियों को आवेदन देकर गुहार लगायी। पिछले दिनों गांव आये सांसद रमाकिशोर सिंह से भी लोगों ने गुहार लगाई। लेकिन किसी ने भी सुध लेना उचित नहीं समझा।
जमीन बेच कर व गिरवी रखकर करवा रहे इलाज
गोरीगामा के 75 वर्षीय बिन्देश्वर साह मुंह के कैंसर से पीड़ित हैं। पिछले 18 वर्षों से इलाज करा रहे हैं। इलाज में एक बीघा जमीन बिक गई। परिवार पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज भी है। फिलहाल पटना के महावीर कैंसर संस्थान में इनका इलाज चल रहा है। इलाज पर हर माह करीब दस हजार रुपये खर्च हो रहा है। बिन्देश्वर साह ने बताया कि वे कभी खैनी, बीड़ी, पान या सिगरेट का सेवन नहीं किया। टेंगराहां के 38 वर्षीय अजय सिंह को ब्लड कैंसर है। पहली बार 2014 में बीमारी का पता चला। तब से करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च हो गया है। फिलहाल, मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच डेढ़ बीघा जमीन गिरवी पड़ गया है। चार छोटे छोटे बच्चों का भविष्य भी दांव पर है। कमोवेश यही हाल कैंसर से जूझ रहे 55 वर्षीय रामनरेश सिंह, 60 वर्षीय नंदकिशोर राय व 45 वर्षीय गीता देवी का भी है।
इधर, मीनापुर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सीएम मिश्रा बतातें हैं कि गोरीगामा पंचायत में कैंसर फैलने की सूचना मिली है। बहरहाल, इसकी रोकथाम करना स्थानीय अस्पताल के बूते से बाहर है। वे कहतें हैक कि पहले भी सीएस को पत्र लिख कर इसकी सूचना दी गई थी। फिर से पत्र लिख कर उन्हें जानकारी भेजी जाएगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Previous articleमीनापुर में बाढ़ पीड़ितों का हंगामा दूसरे रोज भी जारी
Next articleनीलगाय के चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी
कौशलेन्द्र झा, KKN Live की संपादकीय टीम का नेतृत्व करते हैं और हिन्दुस्तान (हिन्दी दैनिक) में नियमित रूप से लेखन करते हैं। बिहार विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित किया है। वे प्रातःकमल और ईटीवी बिहार-झारखंड सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। सामाजिक सरोकारों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है—वे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ (भारत) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और “मानवाधिकार मीडिया रत्न” सम्मान से सम्मानित किए गए हैं। पत्रकारिता में उनकी गहरी समझ और सामाजिक अनुभव उनकी विश्लेषणात्मक लेखन शैली को विशिष्ट बनाते हैं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version