मीनापुर में कोरोना
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में कोरोना विस्फोटक रूप लेने लगा है। गांव में हालात और भी खतरनाक है। मुजफ्फरपुर के मीनापुर में कोरोना पॉजिटिव पांच लोगो के लापता हो जाने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हैरान है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले 48 घंटे से इनकी खोज में जुटी है। हालांकि, शनिवार शाम तक कोई सुराग नहीं मिलने से संबंधित गांव तथा समीप के इलाको में दहशत है। कोरोना पॉजिटिव के घरो में ताला लटका हुआ है। किसी को कुछ नहीं पता कि ये लोग कहा गये? अस्पताल के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार बताते है कि 21 जून को गांव में शिविर लगा कर जांच की गई थीं। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम खोज में जुट गई है।
बुधवार को मीनापुर में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसमें से पांच लोग अचानक लापता हो गये है। बाकी के 18 लोगो को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। फिलाहल, स्थानीय मुखिया की मदद से स्वास्थ्य विभाग की टीम लापता हुए पॉजिटिव लोगो की खोज कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में स्वास्थ्य प्रबंधक दिलिप कुमार और स्थानीय एएनएम शामिल है। किंतु, कोरोना पॉजिटिव के लापता होने के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। गांव के लोग दहशत में है।
सीतामढ़ी से सटे मीनापुर के एक पंचायत में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 2 और नए केस मिलने के बाद मीनापुर में पॉजिटिव होने वालों की संख्या बढ़ कर 34 हो गई है। इसमें से 29 एक्टिव केस है। जबकि, 5 लोगो का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है। पिछले तीन रोज से लगातार कोरोना पॉजिटिव का मामला प्रकाश में आने के बाद बीडीओ अमरेन्द्र कुमार ने बिहार सरकार के हवाले से एक आदेश जारी करके सार्वजनिक स्थल पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ 31 जुलाई तक सभी प्राइवेट स्कूल और कोचिंग चलाने पर रोक लगा दी गई है।
This post was published on जुलाई 5, 2020 11:16
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More