Health

कोरोना से ठीक हो रहे लोगों की रफ्तार मे आयी तेजी

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं, जो सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं। लेकिन, बढ़ते हुए आंकड़ों के बीच एक राहत की बात ये है, की देश में इस समय कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की रफ्तार बढ़ी है और  साथ ही इस महामारी से मरने वालों की रफ्तार में कमी आयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में ढाई सौ से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। ये अबतक का सबसे अधिक आंकड़ा है, इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक मरीजों के ठीक होने की संख्या 180 के आस-पास थी।

ठीक होने वाले लोगो की रफ्तार प्रतिशत मे

बुधवार- 11.41%

गुरुवार- 12.02%

शुक्रवार- 13.06%

इनके साथ ही देश में अब कोरोना वायरस के मामले सामने आने की रफ्तार भी कम हो गयी है। पहले देश में कोरोना वायरस के आंकड़े हर तीन दिन में दोगुने हो रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से ये रफ्तार कम हुई है। अब 5 से 6 दिन में कोरोना वायरस के मामले दोगुने हो रहे हैं।

भारत में कोरोना वायरस के कारण 400 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन, पिछले दिनों में देश में हो रही मौतों की रफ्तार धीमी पड़ी है। देश में सामने आ रहे कोरोना वायरस के कुल मामलों में से मौत का आंकड़ा 3.3% है।

पिछले हफ्ते तक स्पेन में ये रफ्तार 9.73 फीसदी, इटली में 12.72 फीसदी और यूके में 12 फीसदी थी। पूरी दुनिया में कोरोना के कारण मौत की रफ्तार सबसे साउथ कोरिया में है।

This post was published on अप्रैल 17, 2020 17:08

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
नि‍खि‍ल

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022