उत्तर प्रदेश। यूपी के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसकी पत्नी को अचानक एक साथ हार्ट अटैक हो गया है। खबरो के मुताबिक जेल में बंद मुख्तार अंसारी से जब उसकी पत्नी उससे मिलने गई तो अंसारी को अचानक अटैक आ गया। इस घटना को देखकर उसकी पत्नी को भी अटैक आ गया। दोनों को ही बांदा के जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच भर्ती कराया गया है। छह महीने पहले ही मुख्तार को बांदा जेल में लाया गया था।
दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उन्हें पहले भर्ती कराया गया और हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के सीने में दर्द उठा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अंसारी बीपी और शुगर के मरीज हैं। फिलहाल, अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
This post was published on जनवरी 9, 2018 19:47
भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को भले खत्म कर दिया। पर, अभी भी कई राज्यों… Read More
इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम सभी… Read More
हम सभी भारतवंशी अपने आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है। यह बात हम सभी… Read More
सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस जमाने… Read More
सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस जमाने… Read More
अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की अधिकांश… Read More