विधानसभा अपडेट। गुजारत और हिमाचल प्रदेश में भाजापा की जीत से जीएसटी पर मुहर लग गई है। बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी उत्साह के रंग में है और देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का दौर चल रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम ने गुजरात और हिमाचल की जनता का भोजपा की सरकार चुनन के लिए बधाई दी और कहा कि विकास के मार्ग को चुनने के लिए मैं मतदाताओ को नमन करता हूं।
मोदी ने कहा कि उनके गुजरात से दिल्ली आने के बाद भी जनता ने भाजपा की सरकार चुनी इसकी वजह से वे काफी खुश है। मोदी ने कहा कि गुजरात की जनता ने जातिवाद को नकारा और जीएसटी लागू होने के बावजूद लोगों ने भाजपा की सरकार चुनी। इससे जाहिर होता है कि लोग अब रिफॉर्म चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा आकलन किया गया कि जीएसटी से भाजपा खत्म हो जाएगी, लेकिन उनका यह अनुमान गलत साबित हुआ। मोदी ने आगे कहा कि मिडिल क्लास की उम्मीदें काफी बढ़ी है।
इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए सबसे पहले आए अमित शाह ने कहा कि 2014 से मोदी की विजय यात्रा दो कदम और आगे बढ़ी है। अमित शाह ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की देश के सिर्फ छह राज्यों में सरकार थी लेकिन आज ये फैलकर 19 राज्यों तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक में भी हम भाजपा की सरकार बनाएंगे।
गुजरात चुनाव 2017 | जीते | आगे | कुल |
---|---|---|---|
भाजपा | 99 | 00 | 99 |
कांग्रेस | 77 | 00 | 77 |
जदयू | 00 | 00 | 0 |
आप | 00 | 00 | 0 |
अन्य | 06 | 00 | 6 |
हिमाचल चुनाव 2017 | जीते | आगे | कुल |
---|---|---|---|
भाजपा | 44 | 00 | 44 |
कांग्रेस | 21 | 00 | 21 |
बसपा | 00 | 00 | 0 |
लोकहित | 00 | 00 | 0 |
अन्य | 03 | 00 | 3 |
This post was last modified on दिसम्बर 19, 2017 10:51 पूर्वाह्न IST 10:51
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More