Gadget

Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro भारत में लॉन्च, जानिए Specifications

Infinix Hot 9 और Infinix Hot 9 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और इन दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम रखी गई है। इतना ही नहीं Infinix के ये दोनों फोन MediaTek Helio P-22 प्रोसेसर के साथ आते हैं। इन दोनों ही फोन के Specifications लगभग एक जैसे ही हैं। दोनों ही वेरियंट को कंपनी ने ओशन ब्लू और वॉयलट कलर्स में लॉन्च किया है।

Infinix Hot 9 Pro, Infinix Hot 9 की कीमत

भारतीय बाजार में Infinix Hot 9 Pro की कीमत 9,499 रुपये है, जबकि Infinix Hot 9 स्मार्टफोन की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है। इन दोनों ही फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी। Infinix Hot 9 Pro को 5 जून दोपहर 12 बजे जबकि, Infinix Hot 9 को 8 जून दोपहर 12 बजे सेल में उपलब्ध कराया जाएगा।

Specifications

Infinix Hot 9 Pro और Infinix Hot 9 दोनों ही वेरियंट में 6.6 इंच का एचडी प्लस एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही फोन डुअल सिम को सपोर्ट करते हैं और यह फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस हैं। इतना ही नहीं, यह दोनों फोन MediaTek Helio P-22 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आते हैं। दोनों ही फोन्स 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। इसमें डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा दी गई है। यह दोनों फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें, तो Infinix Hot 9 Pro और Infinix Hot 9 में रियर साइड पर चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। फोन का कैमरा सेटअप वर्टिकल डिजाइन वाला है। Infinix Hot 9 Pro में अपर्चर f/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल डेप्थ, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और एक एडिशनल लो लाइट सेंसर है।

वहीं, Infinix Hot 9 में अपर्चर f/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है और बाकी कैमरे Infinix Hot 9 Pro की तरह ही हैं।  बताते चलें कि, दोनों ही फोन में फ्रंट साइड में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा स्क्रीन पर मौजूद होल-पंच डिस्प्ले के अंदर लगा हुआ है।

This post was published on मई 29, 2020 15:08

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
नि‍खि‍ल

Recent Posts

  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024
  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024