Home Entertainment अमिताभ की पोती आराध्या ने ऐसा क्या किया कि सभी चौंक गए

अमिताभ की पोती आराध्या ने ऐसा क्या किया कि सभी चौंक गए

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और रेखा के संबंध को लेकर कई कहानियां सामने आती रहती हैं। दोनों जब किसी इवेंट में होते हैं तो एक दूसरे को इग्नोर किया करते हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर सभी चौंक गये। दरअसल, कुछ दिन पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, मुकेश अंबानी के घर पार्टी में पहुंचे थे। वहीं रेखा भी आई थीं और तभी ऐश्वर्या और रेखा का आमना सामना हुआ। दोनो एक दूसरे से मिले और बधाई दी। इस दौरान अराध्या भी ऐश्वर्या के साथ थी और वो दोनों को देख रही थी। लेकिन इसके बाद अराध्या ने रेखा को नमस्ते कहा और रेखा ने उन्हें आशीर्वाद दिया। पार्टी में जिसने भी ये देखा वह सभी चौक गये। खास बात तो ये है कि खुद ऐश्वर्या के कहने पर अराध्या ने रेखा के पैर छू कर उनसे आशीर्वाद भी लिया। फिलहाल यह वाकया फिल्म इन्डस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Show comments

Exit mobile version