Home Entertainment वरमाला के लिए पहुंची थाने, दो साल से चल रहा था प्यार

वरमाला के लिए पहुंची थाने, दो साल से चल रहा था प्यार

थानें मे सनी ने लिये प्रार्थना के साथ सात फेरे

दूसरे जगह जाने वाली थी सनी की बारात

सनी की जगह छोटे भाई की सजेगी बारात

संतोष कुमार गुप्ता

मेरठ.जब जब प्यार पर पहरा हुआ है ,प्यार बहुत ही गहरा हुआ है।उत्तर प्रदेश के मेरठ में 2 साल तक चले प्रेम प्रसंग का नाटकिय अंदाज मे सुखद अंत हुआ।लव स्टोरी की कहानी पता चलने के बाद जब फैमि‍ली शादी के लिए तैयार न हुई तो प्रेमिका थाने जा पहुंची। लड़की ने कहानी बताई तो पुलिस ने प्रेमी के साथ दोनों पक्ष को थाने बुला लिया। बातचीत के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने थाने में वरमाला की रश्म भी करवा दिया।

दूसरे जगह होने वाली थी लड़के की शादी

लव स्टोरी थोड़ी फिल्मी है। मेरठ के बिजौली गांव के रहने वाले सनी और  प्रार्थना का अफेयर 2 साल से चल रहा था। जानकारी होने पर परिजनों ने इसका विरोध किया। इस दौरान सनी की शादी हाथरस में तय हो गई। शुक्रवार को उसकी बरात जानी थी। शादी की खबर सुनकर प्रार्थना गुरूवार को एसएसपी जे. रविंद्र गौड के पास पहुंच गई, और पूरी कहानी बताई। इसके बाद एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी कंचन चौधरी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को कंचन चौधरी सनी के घर पहुंची। वहां बरात ले जाने की तैयारी चल रही थी। पुलिस को देखकर वहां हड़कंप मच गया और सनी घर से भाग गया। पुलिस उसकी मां को थाने ले आई। कुछ देर बाद सनी और अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए।

शादी के लिए रजामंद हुए दोनो पक्ष
दोनों पक्षों को जब आमने सामने बैठाकर बात की गई तो सभी लोग सनी और प्रार्थना की शादी कराने को राजी हो गए। जिसके बाद थाने में ही दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और एक- दूसरे का मुंह मीठा किया।

उधर, हाथरस में जिस लड़की से सनी की शादी होनी थी, उन्हें इस बात का पता चला तो झटका लगा। उन्होंने सनी के परिजनों से बात की। दोनों पक्षों में सहमति बनी कि अब सनी की जगह उसके छोटे भाई की बरात जाएगी

महिला थाना प्रभारी कंचन चौधरी का कहना है कि शिकायत मिली थी। उसी के आधार पर जांच पड़ताल के बाद पूरा मामला सामने आया। दोनों पक्षों की रजामंदी से ही सनी और प्रार्थना की शादी कराई गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version