Home Entertainment दो युवतियों ने आपस में ही कर लिया विवाह

दो युवतियों ने आपस में ही कर लिया विवाह

अब लिंग परिवर्तन कराने की है योजना

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर की रहनेवाली दो लड़कियों ने कुल देवता को साक्षी मानकर आपस में ही शादी कर ली और अब साथ जीने व साथ मरने की कसमें खा रही है। पति बनी लड़की पटना में एक कंसल्टेंट कंपनी में काम करती है। वहीं पत्नी बनी लड़की 17 साल की नाबालिग है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर इस तरह उत्साहित हैं कि पति बनी लड़की लिंग परिवर्तन कराना चाह रही है। पहले मुंबई और फिर दिल्ली में उसने लिंग परिवर्तन कराने के लिए डॉक्टर से संपर्क किया था। डॉक्टर ने इसमें जब 11 लाख रुपए खर्च होने की बात कही तो दोनों लड़कियां लौट आयीं। हालांकि कहती हैं कि पैसे कमाकर लिंग परिवर्तन कराएंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version