Home Entertainment सोनम कपूर का पीरियड्स खुलासा

सोनम कपूर का पीरियड्स खुलासा

बॉलीवुड। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पीरियड्स को लेकर अपना एक एक्सपीरियंस शेयर किया है। बतातें चलें कि फिल्म पैडमैन रिलीज होने वाली है और सोनम अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान ही सोनम ने पीरियड्स को लेकर अपना एक एक्सपीरियंस शेयर करके तहलका मचा दिया है।

सोनम ने कहा कि मैं 15 साल की हो गई थी और मेरा पीरियड्स स्टार्ट नहीं हुआ था। जबकि, मेरी सारी फ्रेंड्स को पीरियड्स स्टार्ट हो गया था। कही कि मैं बहुत दुखी रहती थी कि मेरी सभी फ्रेंड्स को पीरियड्स हो रहे हैं और मुझे नहीं। मुझे लगता था कि जरूर मुझमें कोई गड़बरी होगी। मैं अपनी मम्मी से पूछती थी कि मुझे पीरियड्स क्यों नहीं हो रहे। उसके बाद जब फाइनली मुझे पीरियड्स हुआ तब मैं बहुत खुश हुई थी।
सोनम से पूछा गया कि वो दूसरी महिलाओं को पीरियड्स से रिलेटेड क्या सुझाव देंगी तो सोनम ने कहा कि पीरियड्स के दौरान जब पेट में दर्द होता है तो हॉट पैक्स को यूज करने से आराम मिलता है। हमें इस दौरान ज्यादा पानी पीना चाहिए। सोनम ने कहा कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि इस दौरान रेस्ट करना चाहिए, लेकिन इस समय लड़कियों को ज्यादा वर्कआउट करना चाहिए। सोनम ने आगे कहा कि गांव की अधिकांश महिलएं आज के दौर में भी सैनेटरी नैपकिन यूज नही करती हैं। सोनम ने कहा कि गांव की सिर्फ 12 फीसदी महिलाएं ही सैनेटरी नैपकिन यूज करती हैं। ये संख्या बहुत ही कम है और सरकार को इसके लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version