Home Entertainment सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट दाखिल

सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट दाखिल

सोनाक्षी सिन्हा

आखिरकार पुलिस ने सोनाक्षी सिन्हा धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। लंबे समय से धोखाधड़ी का शिकार इवेंट मैनेजर, अधिकारियों के यहां गुहार लगा रहा था। DGP से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी ट्विटर के जरिए पीड़ित ने न्याय की मांग की थी।

कटघर के शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रमोद शर्मा ने 15 माह पहले दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें शामिल होने के लिए टैलेंट फुलऑन और एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के जरिये फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से कार्यक्रम में परफॉर्मेंस के लिए करार हुआ था। इसको लेकर प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया गया था। सोनाक्षी सिन्हा ने कार्यक्रम में आने के लिए अगल-अलग किश्तों में 29.92 लाख रुपए का भुगतान लिया था।

टैलेंट फुलऑन के अभिषेक सिन्हा को 6 लाख 48 हजार रुपए दिए गए थे। तय की गई तारीख को सुबह फोन कर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्लेन का दूसरा टिकट कराया गया था, इसके बावजूद भी सोनाक्षी सिन्हा नहीं आईं थीं। इसके बाद कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा और टैलेंट फूलऑन और एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के 5 लोगों पर धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस विषय में सोनाक्षी सिन्हा अपना बयान भी दर्ज करा चुकी हैं।

पीड़ित ईवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा पिछले 15 दिन से रोजाना सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे थे। इसी कारण मुरादाबाद पुलिस ने इवेंट मैनेजर धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version