Entertainment

शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीशा के साथ मना रही है इस बार का मदर्स डे

शिल्पा शेट्टी के लिए इस बार का मदर्स डे बहुत खास है, क्योंकि वह अपनी बेटी के साथ पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही है। बता दें कि, शिल्पा की बेटी समीशा का जन्म 15 फरवरी को सेरोगेसी के माध्यम से हुआ था। शिल्पा ने हाल ही में मदर्स डे को लेकर बात करते हुए कहा, कि उनका बेटा वियान अब 8 साल का हो गया, तो वह पिछले 8 साल से हर दिन मदर्स डे को सेलिब्रेट कर रही हैं।

अपनी बेटी के बारे में शिल्पा ने कहा, ‘समीशा के जन्म से पहले मैंने 15 दिन का ऑफ लिया था और इन दिनों मैं समीशा के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रही हूं। पिछले कुछ महीनों से मैं सिर्फ उसी के साथ रहती हूं। मैं कभी उसकी मसाज करती हूं, तो कभी खाना खिलाती हूं।’

शिल्पा ने अपने बेटे के बारे में कहा, ‘मेरे बेटे वियान के बहुत ऐसे दोस्त थे, जिनके भाई-बहन थे और वह यह सब काफी मिस करता था। वह बहुत ही भावुक बच्चा है और जब बिल्डिंग में कोई बच्चा नहीं होता था, तो वह बहुत उदास हो जाता था। वह मुझसे और राज से पूछता रहता था कि, उसका कोई भाई या बहन क्यों नहीं है। वह हमेशा से ही अपने लिए बहन चाहता था। हम पिछले 3 सालों से साल में 1 बार शिरडी जा रहे हैं। वियान हमेशा से यही दुआ मांगता था कि, उसे जल्द ही बहन चाहिए। जब उसे पता चला कि, हमें बेटी हुई है, तो वह काफी खुश हुआ। वियान ने 3 साल तक समीशा के लिए प्रार्थना की है।’

शिल्पा ने बताया कि, वह खुद भी चाहती थीं कि उन्हें बेटी ही हो। उन्होंने कहा, ‘बेटी होना बहुत बड़ी खुशी की बात है। हम दो बहनें थीं और पैरेंट्स के साथ हमारी बॉन्डिंग बहुत ही अलग और खूबसूरत रही है।’

शिल्पा ने आगे कहा, ‘मैं और राज बहुत समय से कोशिश कर रहे थे, लेकिन मेरे साथ बहुत कॉम्प्लीकेशन थी। मैंने बच्चा गोद लेने के बारे में  सोचा, लेकिन वो भी नहीं हो पाया। सेरोगेसी ही एक ऑप्शन बचा था और फिर फाइनली हमें समीशा मिली।

This post was published on मई 10, 2020 14:19

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
नि‍खि‍ल

Recent Posts

  • Videos

मौर्य वंश के पतन की असली वजह और बृहद्रथ के अंत की मार्मिक दास्तान…

मौर्य साम्राज्य के पतन की कहानी, सम्राट अशोक के धम्म नीति से शुरू होकर सम्राट… Read More

अक्टूबर 23, 2024
  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024