Home Entertainment नमस्ते इंग्लैंड: एक बार फिर देखने काे मिलेगा इश्कजादे फेम अर्जुन कपूर...

नमस्ते इंग्लैंड: एक बार फिर देखने काे मिलेगा इश्कजादे फेम अर्जुन कपूर और परिनीती चोपड़ा का चाम

Namaste England star Arjun Kapoor and Parineeti Chopra

मुंबई: अर्जुन कपूर और परिनीती चोपड़ा अभिनीत ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का ब‍हुप्रतीक्षित ट्रेलर आ गया है। विपुल अमृतलाल शाह फिल्म के निर्देशक हैं, और फिल्म के बारे में दावा किया जा रहा है की यह बॉलीवुड की अभी तक की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक होने वाली है। ट्रेलर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और विवाह के बीच के संघर्ष को दिखाता है। परिनीती (जसमीत), एक महत्वाकांक्षी लड़की है जो अपने सपने को साकार करने के लिए इंग्लैंड जाने की इच्छा रखती है। उनकी शादी परम (अर्जुन) से हुई है जिनके जीवन, प्रेम और रिश्तों के बारे में एक अलग परिप्रेक्ष्य है।

बॉलीवुड डेब्यू

परिनीती ने 2011 में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के साथ यश राज फिल्म्स के ‘लेडीज़ बनाम रिकी बहल’  से डेब्यू किया था  और 2012 में अर्जुन कपूर के डेब्यू फिल्म इश्‍कजाडे में दोनो ने साथ काम किया था। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत ‘नमस्ते लंदन’ की अगली कड़ी नहीं है। फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी । ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के अलावा, यह जोड़ी दिवाकर बनर्जी की ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी देखी जाएगी।

बॉलीवुड कनेक्शन

अर्जुन के पिता बोनी कपूर एक फिल्म निर्माता हैं जबकि उनके चाचा- अनिल और संजय अभिनेता हैं उनकी चचेरी बहन सोनम भी एक अभिनेत्री हैं। परिनीती चोपड़ा से भी एक फिल्म कनेक्शन है, वह पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version