Categories: Entertainment

अमरख में मासिक कवि सम्मेलन

व्यंग्य कविता पर लोटपोट हुए श्रोता

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। आस्था फौन्डेशन(ए.एफ़) अमरख के तत्वावधान में आयोजित मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन संस्कार ए किड्स गार्डेन में किया गया। गोष्ठी में कवि वैकुण्ठजी की कविता छप्पन भोग एवं छत्तीसो व्यंजन ने लोगों को हंसने पर मज़बूर कर दिया। वहीं कमलेश कुमार कनक की कविता एवं भोजपुरी कवि परमेश्वर पटवारी जी का लोक गीत ने माहौल को संगीतमय बना दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन हास्य कवि वैकुण्ठ ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। वे अपनी भी कई कविताएं सुनाई। उर्दू के जाने माने साहित्यकार मोहम्मद नाज़ ओजैर ने अपनी उर्दू भाषा में लिखी कविताओं को सुनाकर लोगों के मन को छुआ। वहीं, कवि परमेश्वर पटवारी एवं कमलेश कुमार शर्मा ने अपनी वज्जिका गीतों से लोगों को रोमांचित किया। कवि गरीब नाथ सुमन ने अपनी कविता से सामाजिक कुरूतियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के आयोजक ट्रस्ट संस्थापक सह राजद प्रदेश सचिव नवेन्दु नवीन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज से साहित्य एवं संस्कृति का लोप होती जा रही है। इसको जीवित रखने के लिए हम कृत संकल्पित हैं। साहित्य में केवल हिंदी साहित्य ही नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता और अखंडता की भावना को बनाए रखने में उर्दू साहित्य की भी महती भूमिका है। बज्जिका और भोजपुरी एवं अन्य क्षेत्रीय बोली की रचनाओं को भी नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। हमारा मिशन ही है कि साहित्य और और संस्कृति की भूमिका से लोगों को परिचय कराते रहना। मंच का संचालन कवि प्रमोद झा ने किया।
कार्यक्रम में डॉ.उमेशकुमार यादव, प्रिंस कुमार, डॉ.पंकज, पूर्णेंदु पुष्कर, सुजीत कुमार, प्रभांशु कुमार, सुजीत कुमार, रामावतार ठाकुर, मोहम्मद हैदर अली आस्था, आर्या, प्रकृति, गोलू,इत्यादि कई श्रोतागण उपस्थित थे।

This post was published on मई 28, 2017 23:42

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संजय कुमार सि‍ंंह

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022