Home Entertainment कॉमेडियन कपिल शर्मा शादी शुदा हैं या कुंवारे ?

कॉमेडियन कपिल शर्मा शादी शुदा हैं या कुंवारे ?

फेसबुक पर जारी एक फोटो से मचा बवाल

मुंबई। हॉट कॉमेडियन 35 वर्षीय कपिल शर्मा ने फेसबुक पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वे गिन्नी चतरथ के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने स्वयं लिखा है कि मेरी पत्नी से मिलिए। इन्हें मैं दीपिका से ज्यादा प्यार करता हूं। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि कपिल ने गिन्नी से गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि, बाद में पत्रकारो के सवाल पर कपिल ने कहा कि उन्होंने अभी शादी नहीं की है। साथ ही यह भी कहा कि मैं गिन्नी से बहुत प्यार करता हूं। गिन्नी से अपने रिलेशनशिप के बारे में कपिल आगे कहते हैं कि मैं गिन्नी को कॉलेज के दिनों से जानता हूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो कुछ महीनों से मैं उसे बेहतर तरीके से जान पाया हूं। लेकिन गिन्नी हमेशा मेरा ख्याल रखती रही।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Exit mobile version