Home Entertainment क्या अंगूरी भाबी ने घर छोड़ने का निर्णय कर लिया है

क्या अंगूरी भाबी ने घर छोड़ने का निर्णय कर लिया है

शुभांगी ने लिखा कि मुझे इस शो से प्यार है…

पॉपुलर कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं… इस मसहूर टीवी सीरियल के मुख्य कलाकार अंगूरी भाबी ने सीरियल छोड़ने का मन बना लिया है या यह महज एक अफसाना है? फिलहाल इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है। इस बार सीरियल के चर्चा में होने की वजह खुद भाभी जी है। दरअसल, ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वालीं शुभांगी अत्रे ने शो छोड़ने का मन बना लिया है। इतना ही नहीं खबर ये भी थी कि शो के मेकर्स अब नई अंगूरी भाभी की तलाश में जुट गए हैं।
खबरों के मुताबिक ये कहा जा रहा था कि शुभांगी ने शो छोड़कर राजनीति में जाने का फैसला कर लिया है। हाल ही में शुभांगी उत्तरप्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार करती नजर आई हैं। बता दें शिल्पा शिंदे के शो छोड़ने के बाद शुभांगी कोअंगूरी भाभी का किरदार निभाने का मौका मिला था। बहुत ही कम समय में शुभांगी इस किरदार में रम गई थीं और भाबी को चाहने वालों की तादात बढ़ने भी लगी थी।

सोशल मीडिया में खबर के वायरल होते ही शुभांगी ने ट्विटर पर लिखा कि…मुझे इस शो से और अपने काम से बेहद प्‍यार है। वैसे बता दें कि शो में चुनाव वाला ट्विस्ट दिखाई देने वाला है, जिसमें अनीता और अंगूरी भाभी चुनाव में खड़ी दिखाई देंगी। वैसे ये खबर शो के प्रमोशन का भी एक हिस्सा हो सकता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version