Home Entertainment अरेस्ट वारंट से राखी की बढ़ी मुश्किलें

अरेस्ट वारंट से राखी की बढ़ी मुश्किलें

महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करना सीने तारिका राखी सावंत के गले की फांस बन गई। लुधियाना की एक अदालत ने राखी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। राखी ने पिछले साल एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी की थी। वाल्मिकी समुदाय इसे अपना अपमान बता रहा है। फिलहाल, लुधियाना पुलिस का दो सदस्यीय दल गिरफ्तारी वारंट के साथ मुंबई रवाना हो गया है। अदालत की ओर से बार बार समन भेजे जाने के बावजूद राखी बीते नौ मार्च को सुनवायी के दौरान अदालत में पेश नहीं हुई थी। अदालत ने मामले की अगली सुनवायी की तारीख 10 अप्रैल तय की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version