Home Entertainment 63 की हुई रेखा, क्या है खूबसूरती का राज

63 की हुई रेखा, क्या है खूबसूरती का राज

63 बसंत पार कर लेने के बाद, आज भी रेखा की खूबसूरती बरकरार है। रेखा का जलबा आज भी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही हैं। कहतें हैं कि बढ़ती उम्र के साथ रेखा की खूबसूरती भी बढ़ती जा रही है। आज के यंगस्टर्स भी रेखा की खूबसूरती के दीवाने हैं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी खूबसूरती का राज जानने की कोशिश करतें हैं।
दिन भर में वो 10-12 ग्लास पानी पीती हैं। बता दें कि पानी हमारे शरीर के अंदर से सारे टॉक्सिंस और गंदगी को निकाल देता है। जिससे हम अंदरूनी तौर पर खूबसूरत नजर आते हैं और हमारे चहरा भी ग्लो करने लगता है। रेखा भी यही करती हैं और यही राज है उनके ग्लोइंग फेस का।
रेखा इसके साथ तली- भुनी चीजों को भी अवॉइड करती हैं। सिर्फ यही नही, खाने में रोज़ाना क्या खाती है रेखा, इस बारें में बात करते हुए उन्होंने एक बार कहा था कि वो अक्सर फ्रेश सब्जियां खाती हैं, साथ ही दही और सलाद को भी वो रोज़ाना अपने खाने में शामिल करती हैं। रेखा ने ये भी बताया था कि वो चावल नहीं खाती हैं, लेकिन रोटी जरूर खाती हैं।
60 के पार पहुंचने पर भी रेखा ने खुद को काफी अच्छा मेंटेन किया है। उनका स्लिम-ट्रिम फिगर आज भी कई लड़कियों को ललचा देता है। बतादें कि खुद को फिट रखने के लिए रेखा रोज एक्सरसाइज और योगा करती हैं और रात को 8 बजे तक डिनर करके जल्दी सो जाती हैं। अच्छी नींद और पूरी नींद लेने से फेस पर ग्लो आता है।
आज की लड़कियां जहां रोज महंगे-महंगे स्किन प्रोडक्ट्स यूज करती हैं, वहीं रेखा आयुर्वेद के पुराने तरीकों को अपनाती हैं। कहते हैं कि रेखा अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं। इसके साथ ही रेखा एक अनुशासित लाइफ स्टाइल जीती है, इसी वजह से लाखों परेशानियां होने के बाद भी उनके चेहरे पर कोई असर नहीं पड़ता। लिहाजा, आज भी वह मल्लिकाए हुस्न बनी हुई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version