KKN गुरुग्राम डेस्क | बचपन से स्टारडम मे रह चुकी एक लड़की, जिसने 4 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू की, 32 हिट फिल्मों और 48 टीवी शोज़ में काम किया और फिर अचानक एक दिन यह तय कर लिया कि अब वक्त है एक नई दिशा में कदम बढ़ाने का।
यह कोई स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि IAS अधिकारी HS कीर्तना की असली ज़िंदगी की कहानी है, जो आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
कर्नाटक के तुमकुर जिले के कुनिगल तालुक स्थित होसकेरे गांव में जन्मीं कीर्तना ने सिर्फ 4 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कर्पूरदा गोम्बे, गंगा-यमुना, उपेन्द्र, ओ मल्लिगे, लेडी कमिश्नर, डोरे, सिम्हाद्रि, और पुतानी एजेंट जैसी दर्जनों हिट फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया।
उनका चेहरा दर्शकों के दिलों में बस चुका था।
सिर्फ एक सफल अभिनेत्री बनना ही उनका लक्ष्य नहीं था। कीर्तना के पिता चाहते थे कि उनकी बेटी सिविल सेवाओं में जाए, और कीर्तना ने अपने पिता का सपना अपना बना लिया।
एक समय जब वह अभिनय की ऊंचाइयों पर थीं, उन्होंने अभिनय छोड़कर UPSC की तैयारी शुरू कर दी।
“एक समय ऐसा आया जब लगा कि अब मुझे अपने जीवन को एक नई दिशा देनी है। अभिनय ने मुझे पहचाना दी, लेकिन देश सेवा मेरा सपना बन गया,” कीर्तना ने कहा।
स्कूल की पढ़ाई के बाद कीर्तना ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। 2011 में उन्होंने कर्नाटक प्रशासनिक सेवा (KAS) की परीक्षा पास की और प्रशासनिक सेवाओं में कदम रखा।
लेकिन उनका असली लक्ष्य था IAS बनना, जिसके लिए उन्होंने UPSC की कठिन राह चुनी।
UPSC परीक्षा में कीर्तना को पहले 5 बार असफलता मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी गलतियों से सीखा, खुद को सुधारा और छठे प्रयास में 2019 में AIR 167 हासिल किया।
“अगर आप सच्चे मन से मेहनत करें तो कोई भी मंजिल दूर नहीं,” उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा।
अपने छोटे से फिल्मी करियर में ही कीर्तना ने कई राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। एक बाल कलाकार के रूप में उनकी पहचान पूरे कर्नाटक में थी। लेकिन उन्होंने दिखा दिया कि असली पहचान वह होती है जो देश और समाज की सेवा से जुड़ी हो।
आज कीर्तना एक IAS अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वे ग्रामीण विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं। वे अक्सर युवाओं को प्रेरित करने के लिए सेमिनार और टॉक देती हैं।
उनका पूरा सफर खुद एक प्रेरणादायक फिल्म जैसा है।
HS कीर्तना की कहानी हमें सिखाती है कि सपनों को बदलना गलत नहीं, लेकिन उन्हें पूरा करना सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने न सिर्फ अपने पिता का सपना जिया, बल्कि लाखों लड़कियों को यह विश्वास भी दिया कि कड़ी मेहनत से कुछ भी संभव है।
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More