नई दिल्ली। केन्द्र सरकार जल्द ही देश में नई शिक्षा नीति लाने की तैयारी में हैं। सूत्रो मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय इस वर्ष के अंत यानी दिसम्बर में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पहला मसौदा लाने की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगा है। इस नीति को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (आईएसआरओ) के पूर्व अध्यक्ष के.कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय समिति द्वारा तैयार किया जा रहा है। मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री ने कहा कि समिति ने दो दिन पहले अपनी पांचवीं बैठक आयोजित की थी।
बताया जा रहा है के संसद में चर्चा के बाद इसे जल्द से जल्द लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह तय है कि नई शिक्षा नीति देश के लिए अगले 20 साल तक मुफीद रहेगी और यह पहले से ज्यादा आधुनिक और शोध केंद्रित होगी और बेहतर नागरिक भी बनाएगी। समिति के गठन से पहले विधायकों, छात्रों, माता-पिता व अन्य हितधारकों से करीब ढाई साल तक सुझाव मांगे गए। केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जी. अल्फोंस व फील्ड्स मेडल विजेता गणितज्ञ मंजुल भार्गव इस समिति के सदस्य हैं। समिति का गठन इस साल जून में किया गया था।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छात्रों को राहत देते हुए ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और… Read More
KKN ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA बनाम महागठबंधन की जंग, जन सुराज का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने बिहार दौरे पर गयाजी और बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान… Read More
ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने भारत में अपना पहला दफ्तर खोलने का ऐलान कर… Read More
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। सातनपुर गांव… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार पहुंचे और गयाजी से राज्य को ₹13,000 करोड़ की… Read More