Home Economy इंडिया इडेक्स में बिहार पिछड़ा, केरल सबसे आगे

इंडिया इडेक्स में बिहार पिछड़ा, केरल सबसे आगे

केरला

KKN न्यूज ब्यूरो। भारत के नीति आयोग ने इंडिया इंडेक्स-2018 जारी कर दिया है। राज्यों में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के संदर्भ में हुए विकास के इस इंडेक्स में असम, बिहार और उत्तर प्रदेश को सबसे फिसड्डी राज्य बताया गया हैं। जबकि हिमाचल प्रदेश, केरल और तमिलनाडु का प्रदर्शन सबसे बेहतर बताया गया है।


केरल व हिमाचल टॉप पर


रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य सेवा, भुखमरी दूर करने, लैंगिक समानता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देने के मामले में केरल का कोई सानी नहीं है। वहीं हिमाचल स्वच्छ जल और साफ सफाई के मामले में सबसे बेहतर रहा। राज्य ने लैंगिक अंतर दूर करने और हिमालीय पर्यावरण को संरक्षित रखने में भी सबसे बेहतर काम किया है।


केन्द्र शासित प्रदेशो में चंडीगढ़ अव्वल


केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में चंडीगढ़ सबसे बेहतर रहा है। यह उपलब्धि शहर प्रशासन की ओर से लोगों को साफ पेयजल और साफ-सफाई की वजह से मिला है। वहीं गरीबी उन्मूलन के मामले में आंध्र प्रदेश,केरल, मेघालय, मिजोरम और तमिलनाडु शीर्ष के राज्यों में शामिल हैं। मुखमरी के लक्ष्य को हासिल करने के मामले में गोवा, केरल, मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड में उल्लेखनीय काम हुआ है।


संयुक्त राष्ट्र ने किया सहयोग


रिपोर्ट को तैयार करने में संयुक्त राष्ट्र ने सहयोग किया है। इंडेक्स में संयुक्त राष्ट्र की ओर से निर्धारित 17 वैश्विक लक्ष्यों में से 13 को शामिल किया गया है। चार लक्ष्यों को आंकड़ों की अनुपलब्धता के कारण शामिल नहीं किया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version