Home Crime पति को बचाने हेतु पत्नी ने उठाई बंदूक

पति को बचाने हेतु पत्नी ने उठाई बंदूक

पूजा श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के काकोरी में एक महिला ने हमलावरो पर बंदूक तान कर अपने पति की जान बचा लिया है। पत्नी की बहादुरी के सामने बदमाशो की एक नही चली और सभी बदमाशो को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।

घटना बीते रात की है। बतातें है कि कुछ बदमाश लाठी, डंडा और कुल्हाडी लेकर एक स्थानीय पत्रकार आबिद के घर पहुंचे और गेट खटखटाया। कहतें हैं कि पत्रकार आबिद अली ने जैसे ही गेट खोला बदमाशो ने उन पर हमला कर दिया।
पति को मार खाता देख उनकी पत्नी आयशा आबिद तेजी से घर के अन्दर गई। रिवाल्वर लेकर बाहर आई और हवाई फायरिंग करने लगी। गोली चलते देख बदमाश भाग निकले। आबिद की पत्नी की सूझबूझ और बहादुरी की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। पूरा माजरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। सूत्रों के अनुसार, हमला करने का मकसद किराये के मकान को खाली करवाना बताया जा रहा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version