दरभंगा। दरभंगा से दिल को दहला देने वाली एक खबर आई है। क्या आप सोच सकतें हैं कि किसी की हत्या का सिर्फ यह वजह हो कि वह किसी पार्टी या नेता का समर्थक है? लिहाजा, दूसरे दल वाले उसकी हत्या कर दे। पर, यह सच है।
बाइक सवार करीब चार दर्जन लोगों ने दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के भदवा गांव निवासी और बलहा पंचायत के भाजपा अध्यक्ष तेजनारायण यादव के पिता 71 वर्षीय रामचन्द्र यादव के सिर पर धारदार हथियार से वार करके उनकी हत्या कर दी है। हमलावरों ने भाजपा नेता के भाई 35 वर्षीय कमलदेव यादव पर भी तलवार व हॉकी स्टिक से हमला किया। बुरी तरह जख्मी कमलदेव को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
बतातें चलें कि भाजपा नेता का कसूर सिर्फ इतना है कि वह अपने गांव के चौक का नाम बदल कर मोदी चौक रख दिया था और वहां पीएम मोदी की एक तस्वीर भी लगा दी थी। इससे गुस्साए विरोधियो ने जानलेवा हमला करके प्रजातांत्रिक मूल्यो को तार तार कर दिया है।
घटना से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्पूरी चौक पर आगजनी कर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया। भाजपा समर्थको ने घटना को राजद समर्थकों की साजिश करार दिया है। उनका आरोप था कि जमीन पर मोदी चौक का बोर्ड लगाने के कारण रामचन्द्र यादव की हत्या की गई। हालांकि पुलिस का कहना था कि दोनों पक्षों में पहले से जमीन विवाद था। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More