Home Crime दूल्हे को अगवा करने वाली युवती पुलिस हिरासत में

दूल्हे को अगवा करने वाली युवती पुलिस हिरासत में

रिबॉल्वर दिखा कर किया था दुल्हे का अपहरण

यूपी। विवाह के लिए रिबॉल्वर के दम पर लड़की को उठा लेने की घटना तो आपने कई बार पढ़ी होगी। आज हम आपको बताने जा रहें हैं एक ऐसी लड़की की कहानी जो रिबॉल्वर दिखा कर दुल्हे का ही अपहरण कर लिया। बहरहाल, बांदा के छोटी बाजार इलाके में रहने वाली युवती वर्षा पुलिस के हिरासत में है। फिलहाल वह अपहृत दुल्हा अशोक के बारे में कुछ नहीं बता रही है।
हुआ ये कि बांदा जिले के मटौंध थाना के मोहनपुरवा निवासी रामहेत यादव के बेटे अशोक यादव की शादी 15 मई को हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भवानी गांव की लड़की से विवाह होनी थी। विवाह स्थल पर टीके की रस्म पूरी हो चुकी थी। इसी बीच वाहनों का काफिला आकर रुका। उसमें सवार कुछ लोग हथियार से लैस थे। इस बीच एक युवती निकली और वह सीधे दूल्हे अशोक के पास पहुंची और उसे घसीटते हुए अपने गाड़ी में बैठाया और वहां से निकल गई।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version