Home Crime युवती ने दुल्हे से कहा चूड़ियां पहन लो, घांघरा सिलवा लो…

युवती ने दुल्हे से कहा चूड़ियां पहन लो, घांघरा सिलवा लो…

​प्रेमिका ने कहा- गन से नहीं, मन से भागा था दूल्हा

संतोष कुमार गुप्ता

आखिरकार यूपी के हमीरपुर और बांद जिलों के बीच चल रहे ‘हाई वोल्टेज ड्रामे’ का पटाक्षेप हो गया। किडनैप का आरोप झेल रही युबती ने कहा कि दुल्हा गन से नही मन से भागा था। अपने प्रेमी दूल्हे को रिवॉल्वर के बल पर किडनैप करने वाली युबती  ने मीडिया के सामने लड़के को डरपोक कहा और बोली कि इसे चूड़ियां पहन लेने चाहिए।घाघरा सिलवा लेना चाहिए। वहीं शादी के सवाल पर धीमी आवाज में कहा कि अब भी अपने प्रेमी से शादी करने को तैयार है।

गन प्वाइंट पर दूल्हे का अपहरण करने वाली  वर्षा सैनी के मामले में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ था।  बांदा से दूल्हा अशोक यादव और वर्षा का दोस्त राहुल पकड़ लिया गया है। अशोक यादव पुलिस और मीडिया के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है मीडिया के माइक और कैमरे देखकर अशोक बार-बार बेहोश हो जा रहा था।

मैं गन-वन लेकर नहीं गयी
‘मैं अशोक को पिछले आठ सालों से जानती हूं। हम दोनों के बीच संबंध हैं। मैं गन-वन लेकर मंडप नहीं गई। अशोक अपने मन से मेरे साथ आया। उसकी शादी बे-मन की जा रही थी। अशोक को लाकर उसी दिन कोर्ट मैरिज कर लेते, पर कागजात तैयार नहीं थे’। यह बातें पुलिस के सामने बांदा शहर के छोटी बाजार मोहल्ले की निवासी वर्षा ने कही।
पूछताछ में उसने साफ किया कि मौदहा पुलिस दूसरी जगह शादी करते समय कथित तौर से रिवाल्वर की नोंक पर मंडप से उठा लाने का गलत आरोप लगा रही है। पुलिस ने उसकी एक सहेली और सहयोगी युवक को भी हिरासत में लिया। उसने पुलिस को बताया कि अशोक ने उसे अपने भाई की शादी होने की बात कही थी। शक होने पर उसने अशोक के दोस्त राहुल को फोन किया। इसके बाद उसे साथ लेकर बाइक से शादी समारोह में गई तो वहां पता चला कि अशोक खुद दुल्हा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version