संतोष कुमार गुप्ता
हांगकांग। पिता -पुत्री के सम्बंध को सबसे पवित्र सम्बंध माना गया है। किंतु पिता-पुत्री के रिश्तों को तार-तार करने का एक अजीब मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने पिता के साथ सिर्फ इसलिए शारीरिक संबंध बनाए क्योंकि वह पिता की मंगेतर को पसंद नहीं करती थी और दोनों की शादी नहीं होने देना चाहती थी। मामला हांगकांग का है और फिलहाल वहां जिला अदालत में इस पर सुनवाई चल रही है।
26 साल की बेटी ने अपने 58 साल के पिता के साथ साल 2009 में दो बार सैक्स किया था। युवती के वकील ने कोर्ट में जो मनोवैज्ञानिक रिपोर्ट पेश की है उससे पता लगा कि युवती अपने पिता के प्रति आकर्षित थी। इस वजह से उसने अपने पिता को सैक्स का ऑफर दिया और पिता भी बेटी को न नहीं कह सका। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक हांगकांग की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में यह बताया गया कि पिता-बेटी के बीच यह शारीरिक संबंध तब बने थे जब बेटी 19 साल की थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूल में पढ़ रहे लड़की के भाई ने पिता और बहन का सैक्स टेप देखा।
भाई ने वीडियो देख डर कर पुलिस को इस बारे में सूचित किया। हालांकि, भाई को यह जानकारी नहीं थी कि यह सेक्स दोनों की सहमति से हुआ है। युवती के वकील ने कोर्ट में कहा, कि यह मामला असाधारण है। युवती ने पिता को सेक्स का ऑफर इसलिए दिया क्योंकि उसे लग रहा था कि ऐसा करने से पिता अपनी मंगेतर से शादी तोड़ देंगे। वकील ने यह भी बताया कि युवती ने कोर्ट में सारा आरोप खुद पर लेने का भी आग्रह किया था ताकि उसके पिता को इस मामले में न घसीटा जाए। फिलहाल युवती की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
This post was published on जून 5, 2017 16:20
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More