Home Crime देहव्यापार में कम उम्र के युवतियों के शामिल होने का हुआ खुलाशा

देहव्यापार में कम उम्र के युवतियों के शामिल होने का हुआ खुलाशा

पटना में किराया के मकान में चलता था गोरखधंधा
सेक्स रैकेट गिरोह के चंगूल से आजाद हुई युवतियां

पटना। राजधानी पटना के राजीव नगर इलाके के एक किराया मकान में देहव्यापार चलाने का एक मामला प्रकाश में आया है। जिस मकान में देहव्यापार का धंधा चल रहा था, वह नगर के फ्रेंडस कॉलोनी में स्थित ओमप्रकाश का मकान बताया जा रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी करके यहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस के द्वारा की गई छापामारी में रैकेट की संचालिका एक महिला सहित चार युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार करके धंधा कर रही पांच कम उम्र के युवतियों को भी मुक्त करा लिया गया है। धंधा की संचालिका फुलवारी शरीफ की रहने वाली है और पहले भी जेल जा चुकी है। जानकार बतातें है कि इस इलाके में लंबे समय से यह गोरखधंधा चल रहा था और अक्सर यहां लोगो को आते जाते देखा जाता था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version