मुजफ्फरपुर। सिवाईपट्टी थाना के एक गांव में हैवानियत की सभी हदो को पार करते हुए एक मनचला ने पांच वर्ष की मासूम को अपने हवस का शिकार बना डाला। आरोपित 18 वर्षीय कमलेश सहनी ने बच्ची को गांव के बाहर झाड़ी में ले जाकर घटना को अंजाम दे रहा था। बच्ची के रोने की आवज सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से गांव के दो पक्षों में तनाव बना हुआ है।
इस बीच बच्ची की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची को महिला सिपाही की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। खून से सनी बच्ची के अत:वस्त्रो को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।
बतातें चलें कि दुष्कर्म की यह घटना दिन के साढ़े बारह बजे की बतायी गई है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया गया कि आरोपित बच्ची को बहला फूसला कर गांव के बाहर झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इस बीच बच्ची के जोर जोर से रोने की आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे, तो आरोपित भागने लगा। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
भारतीय सेना (Indian Army) ने 66वीं शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल एंट्री 2025 के लिए आवेदन… Read More
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा जिया मानेक, जिन्हें साथ निभाना साथिया की पहली गोपी बहू… Read More
इंडियन रेलवे (Indian Railways) ने बिहार समेत पूरे देश के यात्रियों के लिए कई बड़े… Read More
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) बहुत जल्द Bihar DElEd Admit Card 2025 जारी करने जा… Read More
भारत अब केवल दुनिया का बड़ा मोबाइल बाज़ार ही नहीं बल्कि एक बड़ा Smartphone Export… Read More
पश्चिम बंगाल के CEO (Chief Electoral Officer) कार्यालय ने हाल ही में जानकारी दी है… Read More