मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दिन के उजाले में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने आरोपित 14 वर्षीय किशोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं खून से लथपथ बच्ची को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद बच्ची की हालत में सुधार है।
सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपित किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोपहर में बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपित उसे गोद में उठाकर पास के एक खाली पड़ी झोपड़ी में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची के रोने पर उसे घर के समीप सड़क पर छोड़कर अपने घर में चला गया। बच्ची की स्थिति देखकर परिजन अवाक रह गए। बच्ची ने आरोपित के बारे में अपनी मां को बताया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपित को उसके घर से पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने घटना कि पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों की मदद से आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। मामले में परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित गांव में ही मजदूरी करता है। इधर, एसकेएमसीएच में बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के बाद बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है।
This post was published on मार्च 20, 2018 10:30
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More