Home Crime लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में फेंका बम

लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में फेंका बम

कोर्ट में फटा बम

तीन वकील हुए घायल

KKN न्यूज ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वजीरगंज स्थित एक कोर्ट में बम विस्फोट से कचहरी परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। गेट नम्बर चार के पास गुरुवार सुबह की यह घटना है। बम की चपेट में आने से तीन वकील घायल हुए है। घायलो में लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी भी शामिल है। दो अन्य वकील को भी मामूली चोटे लगी है। इस घटना से नाराज वकीलों ने हंगामा किया और कोर्ट के अंदर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि मौके पर तीन सुतली बम मिले हैं।

ऐसे हुई घटना

वकील श्याम सुन्दर के मुताबिक कोर्ट नम्बर चार के पास संजीव लोधी अपने चैम्बर में बैठे थे। सुबह करीब 11 बजे गेट नम्बर आठ और चार से एक दर्जन लोग आये। इनमें चार वकील भी थे। इन लोगों ने वहां पहुंचते ही संजीव लोधी के चैम्बर पर चार बम फेंके। इससे संजीव चोटिल हुए। इस बीच उनके साथी उन्हें बचाने पहुंचे। तभी हमलावरों ने श्याम सुन्दर को पिस्टल दिखाते हुए पकड़ लिया। फिर इन लोगों ने कुछ और बम से हमला किया। इसके बाद हवा में फायरिंग करते हुए सभी फरार हो गए।

हमलावर की हो गई पहचान

घटना की सूचना मिलते ही कई वकील वहां पहुंच गए और सुरक्षा को लेकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच संजीव लोधी को उनके साथी अस्पताल ले गए। उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। साथी वकील श्याम सुन्दर का आरोप है कि दो दिन पहले संजीव लोधी का एक वकील से विवाद हुआ था। उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर पुलिस पड़ताल कर रही है। श्याम ने पुलिस को दो हमलावर वकीलों के नाम बताये हैं। सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों के गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version