Crime

मनियारी में लाखों की चोरी

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के दो अलग -अलग जगहों पर चोरो ने लाखों रुपये के समानो की चोरी कर ली है। पहली घटना क्षेत्र के जमहरूआ गांव निवासी के मालती चौक स्थित कपड़े के दुकान का तिजोड़ी तोड़ कर एक लाख बीस हजार रुपये का कपड़ों की चोरी कर ली। जबकि दुसरी घटना महंथ मनियारी चौक पर एक गुमटी के कब्जा तोड़ कर गांव के ही मो.सुहैल के दुकान से लैपटॉप, फोटो स्टेट मशीन, मोबाइल सीम समेत चालीस हजार का समान की चोरी कर ली है।
दोनों दुकान संचालक हरेन्द्र कुमार व मो . शोहैल ने मनियारी थाना मे चोरी होने की शिकायत दर्ज कराया है। इधर बसौली पंचायत के मुखिया पति शंकर कुशवाहा ने कहा की केरमा कच्ची पक्की मार्ग पदमौल गांव तक तीन थानो से घिरा है। पर इस मार्ग पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं है। जबकि हाल ही में इस मार्ग में दो बड़ी घटना घटी है। एक पुरूषोत्तमपुर पेट्रोल पंप पर लूटपाट, तो दूसरा चकभिकी के हार्डवेयर व्यवसायी की हत्या।
फिलहाल, पुलिस की लापरवाही से यह मार्ग अपराधियों के लिए सेफ जोन बन गया है। मनियारी में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले महंथ मनियारी चौक के स्वर्ण व्यवसायी राजू कुमार के दुकान मे भीषण चोरी हुई थी। जबकि दूसरी घटना काजीइंडा चौक के स्वर्ण व्यवसायी अशोक साह के दुकान से चोरी की है। वही, तीसरी घटना मो.शोहैल के दुकान में घटी है। अब तक चोरो का कोई सुराग नही लगा सका है। इधर मनियारी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष नंदु प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों चोरी की घटनाओं का मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा।

This post was published on सितम्बर 5, 2017 19:44

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संजय कुमार सि‍ंंह

Recent Posts

  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024
  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024