मुजफ्फरपुर। बोचहां के बलिया गांव में एक विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को आग के हवाले कर दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को मायके वालों ने भिखनपुर स्थित एक निजी अस्पातल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। अहियापुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका की पहचान 23 वर्षीय खुशबू देवी के रूप में हो गया है। वह बलिया निवासी राकेश कुमार राय की पत्नी थी।
शनिवार को मृतका के पिता अहियापुर निवासी नंद किशोर यादव ने अहियापुर थाने में बयान दर्ज कराया है। इसमें मृतका के पति राकेश, ससुर रामजतन राय, ननद गीता देवी व ननदोई राजेंद्र राय को आरोपित किया है। नंद किशोर यादव ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले बेटी की शादी की थी। उसने दो बेटों को भी जन्म दिया। इसी बीच राकेश पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। इसको लेकर सभी आरोपित उसकी बेटी को अक्सर प्रताड़ित करते थे।
This post was published on नवम्बर 18, 2017 19:48
प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट इनदिनो काफी चर्चा में है। आख़िर यह कानून है क्या? इसको… Read More
प्लेसेज ऑफ वर्शिप ऐक्ट इन दिनो काफी चर्चा में है। आख़िर यह कानून है क्या?… Read More
भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को भले खत्म कर दिया। पर, अभी भी कई राज्यों… Read More
इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम सभी… Read More
हम सभी भारतवंशी अपने आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है। यह बात हम सभी… Read More
सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस जमाने… Read More