Home Crime मथुरा में व्यापारियों को गोलियों से भूना

मथुरा में व्यापारियों को गोलियों से भूना

दो की मौत, दो जख्मी

यूपी। मथुरा के व्यस्ततम होलीगेट बाजार स्थित कोयला वाली गली में आधा दर्जन बंदूकधारियों ने सरेआम ताबड़तोड़ गोलियो की बरसात करके दहशत कायम कर दिया है। बदमाशो ने इस दौरान चार व्यापारियों को गोलियों से छलनी कर दिया और जेवरात लूट कर ले गए। इस गोलीकांड में दो व्यापारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य व्यापारियों को नयति हॉस्पीटल में भर्ती करा दिया गया है। बाताया गया है कि होलीगेट के कोयला वाली गली में मयंक चेन के नाम से सर्राफ की दुकान है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रतिष्ठान स्वामी मयंक और विकास मोहनलाल व अन्य अपनी दुकान पर बैठे थे। दुकान पर मेघ अग्रवाल और महेश अग्रवाल भी किसी काम से आए थे। इसी दौरान आधा दर्जन बदमाश धड़धड़ाते हुए दुकान पर पहुंचे और आते ही गोलीबारी शुरू कर दी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version