बिहार। भोजपुर जिले के बडहरा से राजद विधायक सरोज यादव ने इस बार अपने इलाके के एक थानेदार को न केवल धमकाया बल्कि उसकी वर्दी तक उतरवाने की धमकी दे डाली। बहुचर्चित राजद विधायक सरोज यादव की दबंगई एक बार फिर से चर्चा में है। मामला कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष से जुड़ा है जिन्हें विधायक सरोज यादव ने धमकी दी है। थानाध्यक्ष ने इस घटना के बाद विधायक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है जिसके बाद मामले में सनहा दर्ज किया गया है। इस मामले में वरीय पदाधिकारियों को भी सूचना दी गई है। विधायक सरोज यादव के खिलाफ ये पहला मामला नहीं है जब उन पर किसी थानेदार की तरफ से आरोप लगाया गया हो या शिकायत दर्ज की गई हो। इससे पहले भी विधायक के खिलाफ शिकायत मिली थी। थानेदार के मुताबिक विधायक ने उन्हें उनके एक रिश्तेदार के जमीनी विवाद में दखल न देने की भी हिदायत दी है।
This post was published on जून 10, 2017 23:26
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More