खगड़िया। खगड़िया के गोगरी थाना के एक गांव से दिल को दहला देने वाली खबर आई है। दरअसल, प्रेम में अंधी हो चुकी एक महिला ने अपने ही पति को गलाघोट कर मार डाला। घटना गुरुवार की अहले सुबह की है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।
बतातें है कि महिला के अवैध संबंध का उसका पति अक्सर विरोध करता था। लिहाजा पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में उसने अपने सहयोगियों से भी मदद ली। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पिछले माह आरोपित पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ भाग गई थी। दस दिन बाद जब वह घर लौटी तो पति ने उसे घर मे रखने से इनकार कर दिया था। इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई थी। पंच के निर्णय पर पति ने घर मे रखने को स्वीकार किया था। दंपति के तीन बच्चे भी हैं।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET June 2025 Result घोषित कर दिया है।… Read More
बिहार की सियासत में इन दिनों Voter Rights Yatra चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई… Read More
Aaj Ka Rashifal 21 August 2025 सभी राशियों के लिए अवसर और चुनौतियां लेकर आया… Read More
बिहार में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कई इलाकों में… Read More
वर्ष 1947… भारत की आज़ादी का साल, लेकिन इसी साल इंसानियत का सबसे बड़ा कत्लेआम… Read More
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने लाखों ग्राहकों को बड़ा… Read More