Home Crime पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, चाकू से रेत कर हत्या

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, चाकू से रेत कर हत्या

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार की दोपहर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पीरबोहर थाना का दरियापुर इलाका दहल गया। घटना से आक्रोशित हुए लोगो ने फायरिंग करके भाग रहे बदमाश को पकड़ कर उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक एकाएक हथियार निकालकर दूसरे के ऊपर गोली चलाने लगा। इसी बीच दूसरे ने पास में ही स्थित चिकेन दुकान से चाकू निकालकर फायरिंग करने वाले के गले पर वार कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गयी।
हत्या की खबर मिलते टाउन डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। टाउन डीएसपी के मुताबिक अब तक शव की शिनाख्त नही हो सकी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version