Home Crime दंपति को बीच सड़क पर मारी गोली

दंपति को बीच सड़क पर मारी गोली

राजधानी में बेखौफ हुए अपराधी

बिहार। सुशासन की सरकार में अपराधी कितना बेखौफ हो गया है, राजधानी की सड़के ही इसका गबाह बन गई। पटना सिटी के बाइपास थाना के महारानी कॉलोनी के पास रात साढ़े नौ बजे अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार एक दंपति को गोली मार दी जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी रिंकू देवी गंभीर रूप से घायल हो कर एनएमसीएच में भर्ती है। मृतक की पहचान राजधानी उत्सव हॉल के मालिक अलख निरंजन कुमार के रूप में हो गई है। अलख निरंजन अपनी पत्नी रिंकू देवी के साथ बाइक पर सवार होकर एनएमसीएच से वापस अपने घर लौट रहे थे। महारानी कॉलोनी के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अलख की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version