Categories: Crime New Delhi

कार सवार अपराधियो ने किया कुत्ते का अपहरण

​मालिक के साथ मॉर्निंग वाक के दौरान घटना को दिया अंजाम

दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से भी नही मिली सफलता

संतोष कुमार गुप्ता

कुत्ते के अपहरण ने दिल्ली पुलिस की नींद उड़ा दी है।  दिल्ली के रूप नगर इलाके से रहस्यमय तरीके से कुत्ता गायब हो गया है, जिसे ढूंढने का पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। कथित तौर पर 24 फरवरी को ट्रंप नाम के कुत्ते को रूप नगर से किडनैप कर लिया गया था। पुलिस ने कहा कि बुधवार को सुबह करीब 6.30 बजे सिक्योरिटी गार्ड ट्रंप को घूमा रहा था, जहां से उसे किडनैप कर लिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ‘ट्रंप’ की तलाश कर रही है। साथ ही डॉगी के मालिक ने कुत्ते का पता बताने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक कुत्ता महेंद्र नाथ नाम के शख्स है। उन्होंने इलाके में तैनात सुरक्षा कर्मी को कुत्ते में टहलाने के लिए कहा था। जिस समय वह ट्रंप को घूमा रहा था। ठीक उसकी किडनैपिंग कर ली गई। उसकी उम्र 9 साल बताई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को बताया कि वह कुत्ते को टहला रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार दो लोग वहां और उससे कुत्ते को छीनकर फरार हो गए। मैंने उन्हें रोकने के लिए बहुत कोशिश की लेकिन वाहन में सवार होने के कारण वो लोग फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि कुत्ते को बचाने के दौरान गार्ड को भी चोट आ गई। पुलिस ने मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खगालने में लगी है। ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। हालांकि अभी तक आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली सकी।

वहीं, मालिक ने कुत्ते को ढूंढकर लाने को इनाम देने की ऐलान किया है। मालिक की ओर से ट्रंप का पता बताने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। हालांकि अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है। हाल ही में देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुड़गांव के पॉश इलाकों से पालतू कुत्ते गायब होने की खबर आई थी। शक जताया जा रहा है कि अवैध बूचड़खानों के बंद होने के बाद से इन कुत्तों को शिकार बनाया जा रहा है और मोमोज, बिरयानी और कबाब के रूप में उन्हें होटलों में परोसा जा रहा है।

This post was published on मई 26, 2017 10:41

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022