Crime

भागलपुर में हुआ ढ़ाई सौ करोड़ का फर्जीवाड़ा

बिहार। भागलपुर जिले में 250 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा का मामला आया है। सरकारी राशि को एनजीओ के खाते में ट्रांसफर कर गबन किए जाने के इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 250 करोड़ से ज्यादा के इस घोटाले की जांच के लिए ईओयू और वित्त विभाग के अधिकारी भागलपुर पहुंच गए हैं।
एडीजी मुख्यालय एसके सिंघल के मुताबिक गड़बड़ी 2008-09 से चल रही थी। हालांकि मामले का खुलासा कुछ दिनों पहले हुआ है। घटना के बाबत उन्होंने बताया कि भागलपुर जिला प्रशासन को विभिन्न योजनाओं की रकम सरकार द्वारा भेजी गई। जिला प्रशासन के बैंकों खातों में पहुंची रकम को प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए खोले गए सरकारी बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। घोटाले की नींव यहीं से पड़ी। फर्जी हस्ताक्षर कर इन बैंक खातों से रुपए सृजन नामक स्वयंसेवी संस्था के छह खातों में ट्रांसफर किए गए।
एडीजी के मुताबिक अबतक की छानबीन में जो बातें सामने आई हैं उससे घोटाला 250 करोड़ के आसपास का है। यह रकम बढ़ सकती है। पूरे घटनाक्रम को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की गई है। फरवरी 2017 में सृजन एनजीओ की संचालिका मनोरमा देवी की मौत हो चुकी है। संचालिका की मौत के बाद ही चेक बाउंस की घटना होने लगी तभी मामले का खुलासा हुआ। आर्थिक अपराध इकाई के आईजी जेएस गंगवार के नेतृत्व में ईओयू और वित्त विभाग की टीम को मामले की जांच के लिए विमान से भागलपुर पहुंच चुकी है।

This post was published on अगस्त 10, 2017 15:05

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022