Crime

अफगानिस्तान पर जबरदस्त हमला, काबुल पर आतंकियों ने दागे रॉकेट

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल उस वक्त दहल गया जब आतंकियों ने अचानक नौ रॉकेट से वहां के राजनयिक इलाके के पास हमला कर दिया। रॉकेट से हमला होते ही अफगानिस्तान सहित पूरा दुनिया सकते में है। इसके बाद अफगान सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच सिटी के ओल्ड क्वार्टर में गोलीबारी होने की सूचना है।

जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक रेका खाना जिले में इदगाह मस्जिद के ऊपर हेलीकॉप्टर और भारी धुआं का गुब्बार देखा जा रहा है। इसके साथ ही काबुल स्टेडियम के पास सुरक्षाबलों का भारी जमावड़ा लगा हुआ है। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्त नजीब दानिश ने बताया- सुबह आतंकियों के एक संगठन ने रेका खाना में एक इमारत को अपने कब्जे में ले लिया और काबुल पर रॉकेट से कई हमले कर दिये। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच लड़ाई जारी है। दो लोग इसमें घायल भी हुए है।

आतंकियों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

अफगानिस्तान में तालिबानी उग्रवादियों ने सरकार की तरफ से शांति को लेकर संघर्ष विराम के प्रस्ताव को खारिज करते हुए यह हमला कर दिया है। आतंकियों ने अफगान सरकार और उसके विदेशी सहयोगियों के खिलाफ हमले को और तेज करने की धमकी भी जारी कर दिया है। बहरहाल, काबुल में रॉकेट से हुए हमला के बाद भारत सहित कई देशो में आतंकी हमले की आशंका बढ़ गई है।

 

खबरो की खबर पढ़ने के लिए इस पेज को फॉलो कर लें और शेयर व लाइक भी जरुर करें। मुझे आपके सुझाव का भी इंतजार रहेगा।

This post was published on अगस्त 21, 2018 20:33

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022