Bihar

उत्तर बिहार के जिलों में हुई बेमौशम की बारिश

कई जगहों पर ओले भी गिरे

KKN लाइव न्यूज ब्यूरो। उत्तर बिहार के कई जिलों में बेमौशम की बारिश हो रही है। मोतिहारी, बेतिया व मुजफ्फरपुर के कई इलाको में ओले बरसने की खबर आ रही है। इससे रबी की फसल को क्षति हुई। ओले गिरने के कारण लीची में आ रहे मंजर को भी नुकसान पहुंचा है। मुजफ्फरपुर में मंगलवार की सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। बारिश से ठंडी बढ़ गई है।

मोतिहारी में हुआ बोलावृष्टि

मोतिहारी के सभी प्रखंड में सुबह से तेज बारिश होने की खबर आ रही है। फेनहारा में जमकर ओलावृष्टि हुई है। सुबह से बारिश के साथ ओला वृष्टि से सड़कें, खेत-खलिहान लगभग दो से तीन इंच तक सफेद चादर में तब्दील हो गई। वहीं, वज्रपात से फेनहारा के गोविंद वारा ग्राम निवासी अमीरी देवी 55 वर्ष झुलस गई। बारिश से रबी फसल को हुआ फायदा हुआ है। जबकि, आलू फसल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ओलावृष्टि से रबी फसल को नुकसान होने की संभावना है।

कई अन्य जिलो में हुई बारिश

बेतिया के नौतन समेत कई प्रखंडों में बारिश के साथ ओले गिरने और गरज के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ है। बारिश व तेज हवाओं से ठंड बढ़ी है। लोग घरों में दुबक चुकें है। बेमौशम की इस बारिश से किसान हैरान है। दलहन और तिलहन की फसल को नुकसान हुआ है। आम-लीची समेत अन्य फलों के मंजर को ओले पड़ने से नुकसान हुआ है। वहीं समस्तीपुर, बगहा, सीतामढ़ी व शिवहर में भारी बारिश के साथ ओले पड़ रहे हैं।

This post was published on फ़रवरी 25, 2020 19:52

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022