मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना के शनिचरास्थान के समीप ग्रामीणो द्वारा पुलिस पर पथराव कर देने से थाना अध्यक्ष संजय कुमार सहित पुलिस के चार जवान जख्मी हो गये। भीड़ के द्वारा पुलिस का रायफल छीन लेने के बाद पुलिस ने भी भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया। घटना ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए एक बच्चा चोर को गिरफ्तार करने के दौरान हुई। बहरहाल, डीएसपी पूर्वी मुत्तफिक अहमद के नेतृत्व में मीनापुर व सिवाईपट्टी थाना की पुलिस सहित बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल को शनिचरास्थान में तैनात कर दिया गया है। पुलिस की छीनी गई रायफल देर रात को बरामद हो गई है। पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। इससे पहले पुलिस ने सीतामढ़ी के तिलकताजपुर निवासी बच्चा चोर सुरेश साह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सुरेश के कब्जे से मो. उल्फत मंसूरी और विक्की कुमार को मुक्त करा लिया है। मो. उल्फत मंसूरी को सीतामढ़ी रेल स्टेशन से उठाया गया था। जबकि विक्की कुमार को कांटी स्थित उसके मामा के घर से उठाया गया था। विक्की कुमार मीनापुर थाने के हरपुरबक्स गांव का रहने वाला है।
This post was published on अप्रैल 13, 2017 00:05
Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More
Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More
विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More
क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More
आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More